हिंदी कविता · Hindi Poetry
इम्तेहान
Imtehaan
कवयित्री: बर्णश्री गोस्वामी · by Barnasree Goswami
किसी के लिए बस चाहत,
किसी और के लिए मोहब्बत
क्या है ये, ऐ ज़िंदगी
समझने में कर मदद
मुझसे न होगा अब बर्दाश्त
बता मुझे ऐ दिल
किससे करूँ मैं दरख़ास्त
कौन देगा साथ,
बनके धूप बारिश का मौसम
और कौन होगा मेहमान,
बस सपनों में हमदम
बता ऐ ज़िंदगी,
सुनने के लिए हूँ तैयार
रोऊँगी नहीं और,
कसम है तेरा इंतज़ार...
About the Poet
Poetry lives in rhythm and feeling as much as in words. Explore how meaning moves between languages with GlotVerse, and try Hindi to English translation for your own writing.
Read Hindi poetry in English. Try Hindi to English translation, and read why poetry is the hardest thing to translate.